मुख्यमंत्री रसोई सब्सिडी योजना: राजस्थान सरकार की तरफ से महिलाओं को बहुत बड़ी राहत दी गई है सरकार की तरफ से महिलाओं और आम लोगों के लिए मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत एक बार फिर से मोटी रकम राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा इस योजना के तहत तकरीबन 30 लाख 10000 गैस सिलेंडर पर 75 करोड़ 68 लाख रुपए की सब्सिडी राशि लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की गई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर पर बंपर सब्सिडी मिल रही है सब्सिडी के तहत मात्र 450 रुपए में सरकार की तरफ से सिलेंडर की उपलब्धता पर जोर-जोर से काम की जा रही है।
क्या है मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना
मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना गरीब मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को सस्ती दरों पर रसोई गैस उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है इस योजना के तहत महिला को बाजार दरों सिलेंडर लेने पर उनके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।
इस योजना का लाभ मिलने के बाद महिलाओं को गैस सिलेंडर पर बंपर डिस्काउंट मिल जाता है सरकार सब्सिडी की राशि लाभार्थी के डायरेक्टर बैंक के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करते हैं इसमें किसी भी तरह की बिचौलियों की आवश्यकता नहीं है।
मात्र 450 रुपए में मिलता है सिलेंडर
राजस्थान सरकार की तरफ से CM रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत मात्र 450 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बाजार कीमत पर सिलेंडर की कीमत तकरीबन ₹900 से 950 रुपए के आसपास होती है लेकिन वही आप यदि मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत लेते हैं तो 450 रुपए के अंदर आपको सिलेंडर मिल जाता है।
अर्थात 450 रुपए है सब्सिडी की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। सामान्य भाषा में कहूं तो यदि आप 950 रुपए में सिलेंडर लेते हैं तो आपको सिलेंडर के लिए 450 रुपया ही देना होगा शेष ₹500 के आसपास आपके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से क्रेडिट हो जाएगी।
आपका सब्सिडी आया कि नहीं इस तरह करें चेक
यदि आप भी राजस्थान सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप नीचे बताएंगे स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं –
- सबसे पहले बैंक पासबुक या मोबाइल बैंकिंग एप के माध्यम से डीबीटी चेक करें।
- उसके बाद जिस एजेंसी से आप गैस लिए हैं उसकी वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी स्टेटस को देखें।
- उसके बाद अपने आधार लिंक बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट चेक करें।
- उसके बाद अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर भी आप अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ
राजस्थान सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ सभी को नहीं मिल सकता है। यह लाभ उन्हें महिलाओं को दिया जा रहा है जिनके नाम से उज्ज्वला योजना या खाद्य सुरक्षा योजना के एलपीजी कनेक्शन है।
इसके साथ-साथ जो राज्य सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करती है आमतौर पर इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवार और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी और अन्य पत्र श्रेणियां के लाभार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।
Read This Also: PM SVANidhi Credit Card Launched: ₹10,000 Interest-Free Credit for Street Vendors
Read This Also: Exim Bank Deputy Manager Recruitment 2026: 20 Posts, Apply Online Now
FAQS
Q1. मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना क्या है?
गैस सब्सिडी योजना राजस्थान सरकार की योजना है, जिसमें पात्र महिलाओं को LPG सिलेंडर सस्ती दर पर दिया जाता है। बाजार कीमत पर सिलेंडर लेने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर होती है।
Q2. इस योजना में ₹450 में सिलेंडर कैसे मिलता है?
लाभार्थी महिला पहले पूरी कीमत पर सिलेंडर खरीदती है। बाद में CM रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत ₹450 से अधिक की राशि सरकार DBT के माध्यम से खाते में वापस भेज देती है।
Q3. मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी का पैसा कैसे चेक करें?
आप बैंक पासबुक, मोबाइल बैंकिंग ऐप, आधार-लिंक खाते के SMS या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से CM गैस सब्सिडी योजना का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
Q4. कौन-कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?
उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े LPG कनेक्शन वाली महिलाएं CM रसोई गैस सब्सिडी योजना के लिए पात्र होती हैं, बशर्ते वे राज्य सरकार की शर्तें पूरी करती हों।
Q5. सब्सिडी नहीं आई तो क्या करें?
यदि मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना की राशि नहीं आई है, तो गैस एजेंसी, बैंक या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से शिकायत दर्ज कराकर समाधान पाया जा सकता है।
