Sarkari Yojana: राज्य सरकार ने रोजगार के नए अवसर पर पैदा करने और हरियाली को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है यह योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत चलाई जा रही है। छोटी-छोटी नर्सरी योजना के माध्यम से अब गांव-गांव में लोग अपने घर या थोड़ी सी भी जमीन पर नर्सरी लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
सरकार की तरफ से नर्सरी लगाने पर 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी दी जाएगी, सरकार का कहना है कि इस योजना से किसानों की आय के साथ-साथ पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगी। इस योजना का लाभ केवल बड़े किसान ही नहीं बल्कि आम लोग महिलाएं और युवा वर्ग के लोग भी ले सकते हैं।
क्या होती है छोटी नर्सरी योजना
सरकार की तरफ से छोटी नर्सरी योजना से फलदार फुल छायादार और औषधीय पौधों की नर्सरी लगाने के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर 10 लख रुपए तक की राशि दी जा रही है ताकि किसान अपने छोटे-छोटे जमीन या घरों पर भी नर्सरी लगाकर अपनी इनकम की स्रोत को बढ़ा सके।
इतना ही नहीं इस योजना से छोटे व्यवसाय के रूप में लोग अच्छे खासे मुनाफे कर सकते हैं जिससे लोगों की इनकम भी बढ़ेगी और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगी। यह योजना कम लागत और आसान प्रक्रिया के कारण लोगों के बीच काफी अधिक लोकप्रिय हो गई है।
इस योजना का क्या है उद्देश्य
बिहार में कृषि लोगों का मुख्य स्रोत है लेकिन पारंपरिक खेती से किसानों की आमदनी कुछ खास नहीं हो पा रही है एक सीमित तक ही रह जाती है इसके लिए सरकार एक से बढ़कर एक योजना चल रही है। दरअसल अभी बिहार के किसान अभी धान गेहूं मक्का इत्यादि पर ही निर्भर रहते हैं लेकिन सरकार अब बागवानी और पौधा उत्पादन के लिए लोगों को काफी प्रेरित कर रहे हैं।
जिसके तहत किसानों की आमदनी भी बढ़ जाएगी और पौधे उत्पादन भी काफी अधिक होगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम रहेगी और किसने की इनकम भी अतिरिक्त हो जाएगा।
इस योजना से किसान वो आम लोगों को क्या होगा फायदा
छोटी नर्सरी योजना के तहत किसान और आम लोगों को अच्छी खासी फायदा होगी जो की निम्नलिखित है –
- कम लागत में किसान नर्सरी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
- 5 से 10 डिसमिल जमीन या घर के आंगन से भी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
- किसानों को पौधा, प्रशिक्षण और सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- महिलाओं और युवाओं के लिए बेरोजगारी दूर करने के लिए एक छोटी सी प्रयास रहेगी।
- इससे किसानों की आमदनी का जरिया भी बढ़ेगा।
- इससे पौधारोपण से हरियाली बढ़ेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
छोटी नर्सरी योजना के लिए पौधे कहां से खरीदें
इस योजना के लिए पौधे आप निम्नलिखित जगह से खरीद सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- जिला उद्यान या वन विभाग से पौधे की खरीदारी कर सकते हैं।
- कृषि विज्ञान केंद्र से उच्च गुणवत्ता वाले पौधे खरीद सकते हैं।
- ब्लॉक किया पंचायत स्तर पर सरकारी पौधा सप्लाई से भी पौधे खरीद सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल ऑनलाइन है आप नीचे बताएंगे स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद यहां छोटी नर्सरी योजना के लिंक को ढूंढें।
- आवेदन फार्म को सही-सही भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
- जरूरी जानकारी को भरें।
- जिला स्तर पर जांच के बाद योग्य लाभार्थी को सब्सिडी दी जाएगी।
- छोटी नर्सरी योजना में ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।
