Subhadra Yojana 2026: उड़ीसा सरकार ने अपने राज्यों की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक से बढ़कर एक महत्वाकांक्षी योजना चलाई है जिसमें सुभद्रा योजना काफ़ी फेमस हुआ है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 17 सितंबर 2024 को शुरू किया गया था।
इस योजना के तहत 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को 5 वर्ष में कुल 50000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रत्येक साल 10000 की दर से दो किस्तों में महिलाओं को दी जा रही है। रक्षाबंधन में ₹5000 और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ₹5000 डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
Subhadra Yojana 2026: Overview
योजना का नाम: सुभद्रा योजना
राज्य : उड़ीसा
शुभारंभ : 17 सितंबर 2024
उद्घाटनकर्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना का उद्देश्य : महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थी की उम्र सीमा : 21 से 60 वर्ष
कुल वित्तीय सहायता राशि : 50000 (5 वर्षों में)
वार्षिक राशि : 10000 प्रतिवर्ष
Subhadra Yojana 2026: क्या है सुभद्रा योजना
उड़ीसा सरकार की तरफ से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना की शुरुआत की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देने उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ की गई है।
सुभद्रा भगवान जगन्नाथ की बहन है जो उड़ीसा में अत्यंत पूजनीय है इस योजना का नाम देवी सुभद्रा के नाम पर ही सरकार की तरफ से रखा गया है। ताकि महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके महत्व को भी समझा जा सकता है।
Subhadra Yojana 2026: महत्वपूर्ण तिथि
भारतीय जनता पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव में इस योजना के लिए जनता से वादा किया था और 17 सितंबर 2024 को माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
इसके बाद 1 सितंबर 2024 को इस योजना हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को प्रारंभ कर दी गई है और सितंबर 2024 में इसके प्रथम किस्त की राशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई थी और 1 नवंबर 2025 को फेस 2 की राशि भी ट्रांसफर कर दी गई है।
Subhadra Yojana 2026: मुख्य विशेषताएं
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए चलाई गई है जिसका प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है –
- 50000 की सहायता राशि 5 वर्षों में
- प्रतिवर्ष दो किस्त रक्षाबंधन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर।
- पैसे डायरेक्ट आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- महिलाओं को सुभद्रा कार्ड दी जाएगी।
- सरकार का टारगेट इस योजना के लिए एक करोड़ से अधिक लाभार्थी तक पहुंचना है।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
- बीच में कोई बिचौलिया नहीं है डायरेक्ट आवेदन के बाद आपके अकाउंट में पैसे आने लगेंगे।
- ई केवाईसी अनिवार्य है।
Subhadra Yojana 2026: कैसे करें आवेदन
- इसके लिए आपको सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर या मो सेवा केंद्र जाना होगा।
- उसके बाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर सीएससी ऑपरेटर आपको मदद करेगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें।
- उसके बाद सबमिट न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपने 12 अंकों का आधार नंबर उसमें दर्ज करें।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद प्रोसीड टू वेरीफाई केवाईसी पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपने फिंगरप्रिंट को स्कैन करें।
- उसके बाद अपना पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
- उसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
- लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करें और
- उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख ले।
FAQS
Q1. Subhadra Yojana 2026 क्या है?
Subhadra Yojana 2026 ओडिशा सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को 5 वर्षों में कुल ₹50000 की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से दी जाती है।
Q2. Subhadra Yojana में कितनी राशि मिलेगी?
Subhadra Yojana के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹10000 मिलते हैं। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है—रक्षाबंधन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ₹5000-₹5000।
Q3. Subhadra Yojana 2026 के लिए पात्रता क्या है?
Subhadra Yojana के लिए महिला लाभार्थी की उम्र 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए। आधार-लिंक बैंक खाता और e-KYC अनिवार्य है।
Q4. Subhadra Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
Subhadra Yojana के लिए आवेदन CSC या Mo Seva Kendra से ऑनलाइन किया जा सकता है। आधार नंबर, बैंक डिटेल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होता है।
Q5. Subhadra Yojana 2026 की राशि कब मिलेगी?
Subhadra Yojana 2026 की राशि हर साल दो बार DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त रक्षाबंधन और दूसरी महिला दिवस पर मिलती है।
